Tuesday, October 20th, 2026

मुख्यमंत्री का अचूक निशाना, पिट्टूल में आजमाया हाथ

रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सुकमा के कुम्हाररास स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल के लोकार्पण के दौरान वहां परंपरागत खेल पिट्टूल खेल रहे बच्चों को देखकर खुद को रोक नहीं सके और बच्चों के हाथों से गेंद लेकर पिट्टूल खेलने लगे। मुख्यमंत्री ने अपनी अचूक निशानेबाजी का जौहर दिखाते हुए एकदम सटीक निशाना साधा।  

मुख्यमंत्री बघेल ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के लोकार्पण के बाद विद्यालय परिसर का अवलोकन किया और वहां विद्यार्थियों द्वारा बनाई गईं सुंदर कलाकृतियां भी देखीं। इस दौरान कक्षा नवमी की छात्रा प्रीति सेठिया ने मुख्यमंत्री को अपने हाथों से बनाई उनकी सुंदर पेंटिंग भेंट की।

 

#मुख्यमंत्री

Source : Agency

पाठको की राय